congress vs bjp: MP में सियासी घमासान तेज ! BJP के घोषणा पत्र पर सुरजेवाला ने साधा निशाना, कहा - इस बार की दिवाली कांग्रेस वाली

इंदौर ; मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल को देखते हुए कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी घमासन तेज है। तो वही बीजेपी के संकल्प पत्र जारी होने के बाद से कांग्रेस भाजपा सरकार को घेरने में लगी है। बता दें कि आज जेपी नड्डा दवार बीजेपी का घोषण पत्र जारी किया गया। जिसे पार्टी ने संकल्प पत्र का नाम दिया है। जिसमे बीजेपी ने ज्यादा फोकस महिलाओं, रोजगार और शिक्षा पर किया है। तो वही दूसरी तरफ इस पत्र के जारी होते ही मतदाताओं को साधने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए भाजपा पर जमकर निशना साधा है।
महिलाओं के हित में सुरजेवाला की बड़ी घोषणा
Randeep Surjewala Big Announcement : रणदीप सुरजेवाला ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि, इस बार की दिवाली कांग्रेस वाली होगी। महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि, कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं को महिला सुरक्षा चक्र प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं को 2 लाख 51 हज़ार का शगुन देने की घोषणा भी कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने की है। साथ ही सुरजेवाला ने 100 यूनिट बिजली बिल माफ करने की भी घोषणा प्रेस वार्ता में की है।
बीजेपी पर सुरजेवाला ने कसा तंज
इसके साथ ही भाजपा पर निशना साधते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 18 साल के कार्यकाल में 18 हजार युवा आत्महत्या के काल में चले गए। बच्चों के भविष्य पर चोट लग रही है लेकिन इन्हे सिर्फ वोट चाहिए। मध्य प्रदेश के 18 सालो में 2 लाख बच्चे सरकारी स्कूलों में कम हो गए है। भाजपा ने पोषण आहार घोटाले में सब लूट लिया। भाजपा ने मध्य प्रदेश के नागरिकों की समृद्धि को वेंटीलेटर पर डाल रखा है। मध्य प्रदेश के आदीवासी जिलों में 60 प्रतिशत लोग बेरोजगार है, लेकिन सरकार उनके लिए कुछ नहीं कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS