मुरैना में महिला की संदिग्ध मौत, खून से सने कपड़े मिले, तफ्तीश में जुटी पुलिस

मुरैना। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने खून से सने हुए कपड़े और चकिया के पाट को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से छानबीन कर रही हैं।
मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीरपुरा की उपाध्याय गली का है। जानकारी के अनुसार सेवक गुप्ता की पत्नी शकुंतला गुप्ता उम्र 45 की मौत हो गयी। घटना स्थल पर पुलिस को खून से लथपथ चकिया का पाट मिला है और खून से लथपथ कपड़े भी मिले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सेवक गुप्ता (मृतिका के पति) हर रोज शराब पीकर आते थे और पत्नी से झगड़ते थे। इसके कारण उनका लड़का भी नौकरी करने के लिए बाहर चला गया था। बीती रात किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई होगी जिसमें पति ने पत्नी को मार डाला होगा। पुलिस को महिला के सिर में चोट के निशान मिले है, जिससे आशंका लगाई जा रही है कि पति ने ही उसके सिर में चकिया का पाठ मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि सेवक गुप्ता ने दूसरी शादी की है, विवाद की एक वजह ये भी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस डॉग स्क्वाड की मदद से छानबीन कर रही है। पुलिस ने खून से सने हुए कपड़े और चकिया के पाट को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शव को जांच के लिए पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। उसके बाद मृतिका के पति को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS