Ijtema In Bhopal: तब्लीगी इज्तिमा 8 दिसंबर से, देश सहित विदेशी जमातों का आगमन शुरू, पाकिस्तान पर पाबंदी

भोपाल ; मध्यप्रदेश में हर साल होने वाले आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन इस बार भी भोपाल में किया जा रहा है। जिसमे लाखों की तादाद में लोग शामिल होंगे। जिसको देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई है। इज्तिमा का आयोजन 8 दिसंबर से 11 दिसंबर के बीच किया गया है। जिसमे प्रतिदिन पांच से छह लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। जबकि आखिरी दिन इसमें 10 लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।
इज्तिमा का आयोजन 8 दिसंबर से 11 दिसंबर के बीच
बता दें कि आमतौर पर नवंबर माह में आयोजित होने वाले आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन इस बार विधानसभा चुनावों के चलते एक माह आगे बढ़ा दिया गया है। यह आयोजन अब आठ दिसंबर से शुरू होगा और 11 दिसंबर को सामूहिक दुआ के साथ इसका समापन होगा। आलमी तब्लीगी इज्तिमा में इस बार दुनियाभर की जमातों की आमद होगी। जिसमें अफगानिस्तान, कजाकिस्तान, मलेशिया, इंडोनेशिया, जकार्ता, बंगलादेश, अमेरिका, रूस आदि देशों की जमातें शामिल होंगी।
3 देशों में होता है इज्तिमा का आयोजन
लेकिन इस बारे भी पाकिस्तान की जमात पर पाबंदी रहेगी। पाकिस्तान के साथ बिगड़ते हालत की वजह उनके जमात में शामिल होने पर पाबंदी लगा दी है। दुनिया भर में सिर्फ 3 देशों भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में इज्तिमा का आयोजन होता है. कोरोना के चलते यह आयोजन पिछले दो सालों से आयोजित नहीं हो पाया था. इस साल इज्तिमा के आयोजन में देश विदेश के लोग शामिल होंगे और इस्लाम के अनुयायी धर्म की शिक्षा हासिल करेंगे।
8 दिसंबर से शुरू होगा इज्तिमा
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बार इज्तिमा एक आयोजन दिसंबर माह में किया गया। भोपाल के ईंटखेड़ी में 8 दिसंबर से आलमी तब्लीगी इज्तिमा शुरू होगा। 8 से 11 दिसंबर के बीच करीब 10 लाख मुस्लिम जुटेंगे। इसमें देश-विदेश की जमातें भी शामिल होंगी। बताया गया कि इसमें पाकिस्तानी जमातों पर पाबंदी रहेगी।
आयोजन की तैयारी शुरू
बता दें कि आयोजन की तैयारियों के लिए ईंटखेडी घासीपुरा स्थित इज्तिमागाह की सफाई, पाइप लाइन का काम पहले किया जाएगा। इसके बाद सड़क, बिजली, पानी और पंडाल लगाना शुरू होगा। इसके लिए अलग-अलग सरकारी विभागों को पत्र (चिट्ठी) भेजा जा रहा हैं। आपको बता दें कि कोरोना के चलते साल 2020 और 2021 में आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन नहीं हो सका था।
पाकिस्तान को छोड़ हर देश के लोग होंगे शामिल
आलमी तब्लीगी इज्तिमा में दुनियाभर की जमातें शामिल होती हैं. इनमें इंडोनेशिया, मलेशिया, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, जार्डन, अफगानिस्तान, कनाडा, अमेरिका आदि देश शामिल होते हैं. लेकिन पाकिस्तान से बिगड़े ताल्लुकात के कारण पिछले कई साल से यहां की जमातों पर पाबंदी लगा दी गई है. अतीक उल इस्लाम ने बताया कि यह पाबंदी इस साल भी जारी रहेगी।
350 एकड़ में किया जाएगा इज्तिमा का आयोजन
ईंटखेड़ी में इज्तिमा का आयोजन करीब 350 एकड़ में किया जाएगा। इसमें जमातों के लिए टेंट और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए जमीन के समतलीकरण और टेंट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इज्तिमा आयेाजन स्थल के पास लगने वाला मेला भी इस बार दो किलोमीटर दूर लगाया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS