MP News : तांत्रिक ने किया महिला को बुरी तरह घायल, शरीर पर घीसी तलवार

धार। साक्षरता बढ़ रही है, लेकिन आज भी गांव और गांव के गलत रीति-रिवाज को मानने वाले शहरी लोगों में अंधविश्वास बसा हुआ है। कई लोगों द्वारा इस अंधविश्ववास को खत्म करने का भी प्रयास किया। हालांकि साक्षरता के साथ ही इसका विस्तार कम ज़रूर हुआ है, लेकिन अब भी यह काफी दृष्टिगोचर होता है। अंधविश्वास के कारण अधिकतर कई मामले सामने आते हैं हाल ही में छोटे-छोटे बच्चों को गर्म सरियों द्वारा दागे जाने की खबरें सामने आई थी। आज फिर एक खबर सामने आ रही है जिसमें एक 30 वर्षीय महिला को तलवार से जख्मी किया गया है। यह कृत्य भी अंधविश्वास की ही देन है।
जबदस्ती की तंत्र-क्रिया
आज जिला अस्पताल में एक महिला संगीता पति कपिल उम्र 30 को भर्ती कराया गया। उसके शरीर पर जगह-जगह धारदार वस्तु से काटे जाने के कई निशान थे। महिला के शरीर पर बने इन निशानों के बारे में जब पता किया गया तो। सामने आया कि यह महिला एक तंत्रिक गतिविधि का शिकार हुई है। दरअसल महिला कुछ समय से बीमार थी। उसके सिर और हाथ-पैर में दर्द था। महिला अपनी बीमारी को लेकर मोहल्ले के एक तांत्रिक अनिल पिता छप्पन के पास गई। उसने आरोपी को अपनी बीमारी के बारे में बताया। इसपर आरोपी का कहना था कि, तुझे हवा लगी है मैं तंत्र-मंत्र से इसे हटा दूंगा। महिला द्वारा इस बात के लिए मना कर दिया गया। आरोपी ने महिला की एक न सुनी और तभी आरोपी के भाई जितेन्द्र और उसके एक साथी ने महिला के साथ मारपीट कर उसे पकड़ लिया। तीनों आरोपियों ने महिला को बैठाया और मुख्य आरोपी अनिल ने तलवार निकाल ली। अनिल मंत्रों का जाप करते हुए महिला के शरीर पर तलवार रेसने लगा।
शरीर पर बने गहरे घाव
महिला के शरीर पर तलवार की धार घीसे जाने से महिला के शरीर पर कई सारे गहरे घाव बन गए। इस निर्दयता सम्मत कृत्य में आरोपी ने महिला के बांए हिस्से पर घाव दिए हैं। तलवार से महिला के बांए हाथ, हाथ की कलाई, घुटने के पास हाथ की हथेली, कंधे, पीठ के बांए हिस्से में चोट आई है। महिला को इस तरह घायल करने के बाद आरोपियों द्वारा महिला को धमकी भी दी गई थी, कि इन सबके बारे में अगर बाहर किसी को बताया गया तो वे महिला को जान से खत्म कर देंगे। हालांकि महिला की हालत गंभीर होने पर उसे डही के अस्पताल आना ही पड़ा और इस बात का खुलासा हो गया। हां से महिला की गंभीरता के चलते उसे जिला अस्पताल बड़वानी रेफर कर दिया गया है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान(भादवि) की कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS