MP News : रिमांड पर आया आरोपी हथकड़ी खोल फरार, पुलिस की लापरवाही पर उठ रहे सवाल

भोपाल। राजधानी में एक आरोपी के पुलिस हिरासत से भाग जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी को न्यायालय द्वारा बैरागढ़ थाने को रिमांड पर सौंपा गया था। आरोपी के खिलाफ इस थाने के अलावा अन्य कई थानों में कई मामले भी दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी हथकड़ी खोल कर भाग निकला है। फिलहाल पुलिस आरोपी को सभी ठिकानों पर तलाश कर रही है।
हाल ही में बैरागढ़ थाना पुलिस द्वारा एक आरोपी जिसपर 420 की धारा के तहत कई मामले दर्ज हैं को पूछताछ के लिए रिमांड पर लाया गया था। लेकिन आरोपी पुलिस की हिरासत से भागने में सफल रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी हथकड़ी खोल कर फरार हुआ है। आपको बता दें सिहोर कोतवाली थाने में इस आरोपी राजकुमार अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले के चलते राजकुमार को जेल में बंद रखा गया था। कल भोपाल की बैरागढ़ पुलिस द्वारा इस आरोपी को रिमांड पर लाया गया था, जिसके बाद रविवार यानि आज सुबह आरोपी मौका मिलते ही संत्री को चकमा देकर भागने में सफल रहा है। केवल भोपाल ही नहीं इस आरोपी के खिलाफ बासौदा , विदिशा और सीहोर में भी कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। आरोपी विदिशा के ग्यारसपुर का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस आरोपी को ग्यारसपुर सहित कई जगहों पर लताश रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS