Bhopal Cat Show : भोपाल में आयोजित हुआ सबसे बड़ा कैट शो, देखी गई 500 से अधिक बिल्लियां

Bhopal Cat Show : भोपाल में आयोजित हुआ सबसे बड़ा कैट शो, देखी गई 500 से अधिक बिल्लियां
X
बिल्ली पालन को बढ़ावा देने के लिए भोपाल के पिपुल्स मॉल में आज कैट शो किया गया। जिसमें आज लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। इससे जाहिर होता है कि अब बिल्लियां कितनी लोकप्रिय हो चुकी हैं।

भोपाल। पेट्स रखने का शौक तो लगभग सभी को होता ही है। लोग अलग-अलग तरह के पेट्स पालने का शौक रखते हैं। कुत्ता, बुल्ली, शेर, चीता, बाघ, कुछ लोग तो सरीसृपों को भी अपने पेट्स के रूप में रखना पसंद करते हैं। लेकिन इनमें जिनका क्रेज हाल ही में काफी ज्यादा हुआ है वह हैं बिल्लियां। लोग अब कुत्तों की ही तरह अलग-अलग नस्ल की बिल्लियां भी पालने का शौक रखते हैं। इसके लिए फूड, बेड, घर, खिलौने इत्यादि भी इजाद कर लिए गए हैं। इसी बिल्ली पालन को बढ़ावा देने के लिए भोपाल के पिपुल्स मॉल में आज कैट शो किया गया। जिसमें आज लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। इससे जाहिर होता है कि अब बिल्लियां कितनी लोकप्रिय हो चुकी हैं।

आज यानि 8 अक्टूबर को फ्लाईन क्लब आफ़ इंडिया द्वारा अयोजित यह सबसे बड़ा कैट शो भोपाल के पिपुल्स मॉल में किया गया। जिसमें पांच सौ से अधिक बिल्लिया शामिल हुई। साथ ही इन्हें देखने के लिए भी लोगों का तांता लगा रहा। शो की जानकारी देते हुए फीलाइन क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष साकिब पठान ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा यह तीसरा कैट शो आयोजित किया गया है जिसमें पर्शियन, मेन कून, बंगाल और इंडिमाऊ जैसी नस्ल शामिल हुई। जिनके बारे में लोगों को अवगत भई कराया गया, कि इनके कलर कैसे हैं, क्या नाम है, इनके क्या गुण हैं आदि। लोगों ने इनके बारे में काफी उत्सुकता और जिज्ञासा के साथ जानकारी भी ली है।

Tags

Next Story