बुलडोजर कार्रवाई को कोर्ट में चुनौती देंगे भोपाल के शहर काजी, जानिए नरोत्तम मिश्रा ने दिया क्या जवाब

बुलडोजर कार्रवाई को कोर्ट में चुनौती देंगे भोपाल के शहर काजी, जानिए नरोत्तम मिश्रा ने दिया क्या जवाब
X
मध्यप्रदेश में चल रहा मामा अर्थात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बुलडोजर अब कोर्ट पहुुंचने वाला है। भोपाल के शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने कहा है कि खरगोन कांड के बाद जिस तरह बुलडोजर चलाकर लोगों के घरों को ध्वस्त किया जा रहा है। इसके खिलाफ वे कोर्ट जाएंगे। इसके जवाब में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि बुलडोजर अवैध निर्माणों पर चल रहा है। काजी साहब को कोर्ट जाना है तो जाएं, अच्छी बात है।

भोपाल। मध्यप्रदेश में चल रहा मामा अर्थात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बुलडोजर अब कोर्ट पहुुंचने वाला है। भोपाल के शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने कहा है कि खरगोन कांड के बाद जिस तरह बुलडोजर चलाकर लोगों के घरों को ध्वस्त किया जा रहा है। इसके खिलाफ वे कोर्ट जाएंगे। इसके जवाब में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि बुलडोजर अवैध निर्माणों पर चल रहा है। काजी साहब को कोर्ट जाना है तो जाएं, अच्छी बात है।

नरोत्तम ने कहा- नियमों के तहत कार्रवाई

नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि जो नगर पालिका के नियमों के मुताबिक अवैध है, उन पर कार्रवाई की जा रही है। वह कोर्ट जा रहे हैं, जाएं, अच्छी बात है। अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि खरगोन की घटना से सूफा, पीएफआई और जेएमबी जैसे संगठनों से कनेक्शन होने की जांच हो रही है। इस मामले में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। गिरफ्तारी होना और बुलडोजर चलना दोनों अलग-अलग मामले हैं।

भोपाल में शोभायात्रा की अनुमति निरस्त

गृह मंत्री नरोत्तम ने कहा कि छोला हनुमान मंदिर से काजी कैम्प तक के लिए शोभायात्रा निकालने की अनुमति मांगी गई थी। स्थानीय प्रशासन ने इसे निरस्त कर दिया है। इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है।

Tags

Next Story