रामनवमी:भक्तों ने निकाली रामरथ यात्रा, 'भए प्रकट कृपाला' की स्तुति से गूंजा शहर

भोपाल। मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव शहरभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर शहर के राम मंदिरों में अनेक कार्यक्रम किए जा रहे। रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग व रवि योग का त्रिवेणी संयोग में चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन रविवार को राजधानी में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी महोत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शहर के श्रीराम मंदिरों में विशेष आयोजन हुए। राजधानी के मंदिरों को दीपावली की तर्ज पर सजाया गया है। रामनवमी पर सभी मंदिरों में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। राजधानी की धार्मिक व सामाजिक समीतिया चल समारोह निकाले गए। मंदिरों सहित चौक चौराहो में प्रसाद वितरित किया किया गया। लोगों ने कन्या भोज व भंडारे का आयोजन किए। उल्लेखनीय है दो साल बाद कोरोना संक्रमण कम होने के चलते रामनवमी पर मंदिरों में भक्तों की बड़ी संख्या भीड़ देखने को मिली।
राम नवमी पर भजन व आरती हुई
राम मंदिर गुरुबख्श की तलैया पर भक्तों ने भगवान राम का जयघोष के साथ भजन व आरती की गई। उधर, शहर के अन्य मंदिरो में सुबह से भगवान श्रीराम का पंचामृत से अभिषेक कर, विशेष पूजा अर्चना की गयी। दोपहर 12 बजे से शहर रामलला के जयकारों और भए प्रकट कृपाला, दीनदयाला के स्वरलहरियों से गूंज उठा।
दोपहर 1 बजे तक खुला रहा बिड़ला मंदिर
रामनवमी पर बिड़ला मंदिर के पट सुबह से दोपहर 1 बजे तक खुले रहे। मंदिर में सुबह मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और दोपहर 12 बजे जन्म आरती व प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर 1 बजे मंदिर के पट बंद किए गए। आम दिनों में मंदिर के पट सुबह 11:30 बजे तक ही खुले रहते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS