कोरोना का बूस्टर डोज न लगवाने वालों के लिए बंद होंगे शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल और टॉकिजों के दरवाजे, जानिए क्यों लेना पड़ रहा यह निर्णय

भोपाल। अगर आपने कोरोना का बूस्टर डोज नहीं लगवाया हो तो जल्द ही लगवा लें, वर्ना आपकों शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल और टॉकिज में एंट्री नहीं मिलेगी। यह सख्ती इसलिए कि जा रही है, क्यों कि राजधानी में साढ़े 18 लाख लोगों में सिर्फ आठ लाख ने ही बूस्टर डोज लगाया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भोपाल जिले में 10 लाख से अधिक लोग बचे हैं, जिन्होंने बूस्टर डोज नहीं लगवाया। यही वजह है कि प्रशासन अब शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों, कार्यालयों व उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों की पड़ताल कर जांचेगा कि उनके कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगी है या नहीं।
सर्टिफिकेट दिखाए बिना नहीं मिलेगी एंट्री
राजधानी के शापिंग मॉल में भी बिना बूस्टर के आने वाले लोगों की एंट्री बंद करने तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि शहर के बड़े मॉल में अब डोज लगाने का सर्टिफिकेट दिखाए बिना एंट्री नहीं मिलेगी। आॅरा मॉल, आशिमा मॉल, डी मार्ट के साथ ही अन्य मॉल में भी अधिकारियों ने सख्ती करने जा रही है।
होगी कार्रवाई
नि:शुल्क होने के बाद भी बहुत कम लोगों ने कोरोना का बूस्टर डोज लगाया है। बूस्टर डोज लगाने के लिए अभी शहर के कुछ बड़े मॉल में सख्ती करने की योजना बनाई है। डोज का सर्टिफिकेट दिखाए बिना एंट्री नहीं होगी। धीरे-धीरे सख्ती और बढ़ाई जाएगी।
डॉ प्रभाकर तिवारी, सीएमएचओ
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS