मध्यप्रदेश में दो दिन और रहेगा शीतलहर का असर, कई जिलों में रात का तापमान 6 डिग्री से नीचे पहुंचा

भोपाल। मध्यप्रदेश में शीतलहर और ठंड का प्रकोप जारी है। कई जिलों में रात का तापमान 6 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। ठंड का यह असर दो दिन तक और बने रहने की संभावना है। इसके बाद ठंड कम होगी। हालांकि दो दिन बाद दो नए सिस्टम बनने से मौसम में फिर बदलाव हो सकता है। आज और कल दो दिन संक्राति मनाई जा रही है। इसके बाद ठंड कम होना प्रारंभ हो जाएगी।
यहां रहेगी कड़ाके की ठंड
प्रदेश के उज्जैन, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, सागर और जबलपुर में ठंड का ज्यादा असर रहेगा। उज्जैन में अगले दो दिन कड़ाके की ठंड रहेगी। इन इलाकों में दिन का पारा 20 डिग्री के नीचे चल रहा है। रात का तापमान भी 10 डिग्री से नीचे है। दिन और रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री से भी ज्यादा नीचे चला गया है। इस कारण इन इलाकों में ज्यादा ठंड है। रात और दिन का तापमान 24 घंटे तक इसी तरह बने रहेंगे। उज्जैन में दिन में कोल्ड डे रहेगा। सिवनी, बैतूल, धार, इंदौर, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, रतलाम, उज्जैन, दतिया, गुना और श्योपुरकलां में दिन ज्यादा ठंडे रहेंगे। रात का तापमान कई जगहों पर 6 डिग्री के नीचे चला गया है। भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, सिवनी, विदिशा और उज्जैन में दिन का पारा सबसे कम रहा। शाम के बाद मौसम में कुछ बदलाव होने का अनुमान है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS