पत्थरबाजों पर मप्र सरकार भी सख्त, संपत्ति नीलाम कर की जाएगी वसूली

पत्थरबाजों पर मप्र सरकार भी सख्त, संपत्ति नीलाम कर की जाएगी वसूली
X
मप्र में भी उग्र आंदोलन करने वाले और पत्थरबाजी करने वालों पर सरकार सख्त हो गई है। इससे होने वाली क्षति की भरपाई ऐसे पत्थरबाजों की संपत्ति नीलाम कर की जाएगी। बुधवार काे दतिया पहुंचे गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ऐसे आंदोलनकारियों को शख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा जाे लोग आंदोलन के दौरान दूसरे की संपत्ति एवं शासकीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचाते हैं, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

भोपाल। गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि मप्र में निजी संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम बनाएंगे। इस अधिनियम का उद्देश्य उन आंदोलनकारियों को रोकना होगा जो दूसरे की संपत्ति या शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं। पुलिस और निर्दोष लोगों पर पत्थर फेंकते हैं। आंदोलन के नाम पर तोड़फोड़ करते हैं। ऐसे लोगों को मप्र में बख्शा नहीं जाएगा, यदि आपको आंदोलन करना है तो साधारण तरीके के आंदोलन करिए तोड़फोड़ बर्दाश्त नहीं होगी। जम्मू-कश्मीर व उप्र के बाद मप्र ऐसा तीसरा राज्य हो जाएगा, जहां यह नियम बनेगा।

Tags

Next Story