एक पखवाड़े की गर्मी ने फीका कर दिया नौतपा, भोपाल-इंदौर में चली हीट वेब, 9 के बाद प्री मानसून की संभावना

भोपाल। मध्यप्रदेश में लगभग एक पखवाड़े से पड़ रही गर्मी ने नौतपा को फीका कर दिया। नौतपे की शुरुआत प्री मानसून की दस्तक से हुई थी लेकिन इसके बाद गर्मी ने जोर पकड़ा। नतीजा यह हुआ की एक हफ्ते की गर्मी ने कोहराम मचा दिया। इसके दो दिन तक और जारी रहने की संभावना है। इसके बाद प्री मानसून की दस्तक हो सकती है। मई का आखिरी और जून का पहला हफ्ता सबसे गरम रहा। इससे पहले मई की शुरुआत में अच्छी गरमी पड़ी थी।
भोपाल और इंदौर भी खूब तपे
पूरे मध्यप्रदेश के साथ इस दौरान भोपाल और इंदौर भी जमकर तपे। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन तक टेम्प्रेचर में इसी तरह एक से दो डिग्री तक उतार-चढ़ाव रहेगा। इसके बाद राहत मिल सकती है। यानी प्रदेश में एक बार फिर प्री मानसून एक्टिविटी 9 जून से शुरू हो सकती हैं। हालांकि मौसम विभाग नौतपा को नहीं मानता है। विभाग दिन, सप्ताह और महीने के कारण मौसम का डेटा अपडेट करता है। इसी के अनुसार मौसम का अनुमान और आकलन किया जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS