क्या कांग्रेस के लिए आइफा अवार्ड फिजूलखर्ची नहीं थी?

भोपाल। मुख्यमंत्री चौहान ने जंबूरी मैदान में जनजाति समुदाय के दो लाख से अधिक लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का सम्मान IIFA Award was not a waste for the Congress समस्त जनजातीय समाज का सम्मान है। उन्होंने कुल 18 मिनट 30 सेकंड में अपना भाषण समाप्त किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व मप्र सरकारी की योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं का वखूबी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह अमर शहीदों का कर्ज उतार रहे हैं। मप्र की साढ़े आठ करोड़ जनता इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का सम्म्ाान करना चाहता है। उन्होंने रानी कमलाापति का जिक्र करते हुए कहा कि वे तो बचपन से सुनते आ रहे हैं कि..रानी तो कमलापति बाकी सब रनैया। उन्होंने कहा पहले दुनिया में वैक्सीन बनता था, पर प्रधानमंत्री ने आपने जिंदगी का डोज हम लोगों को दिया है, इसके लिए आभारी हैं।
मुख्यमंत्री ने पेट्रोल, डीजल की कीमतें कम करने से लेकर रासायिनक खाद की सब्सिडी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय के लिए इतनी योजनाएं शुरू की है कि इसकी लंबी लिस्ट है। राशन आपके द्वार योजना में गांव गांव राशन भेजा जाएगा। गाड़ी सरकारी नहीं होगी, बल्िक जनजातीय समुदाय की होगी। उसे बैंक से ऋण व उसकी गारंटी सरकार दिलाएगी। उन्होंने कहा कि सिकलसेल बीमारी एनिमिया से अभियान शुरू कर रहे हैं। सिकलसेल उन्मूलन के लिए सरकार काम कर रही है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS