मजदूर महिला काे काम के बहाने बुलाया और दूर ले जाकर सुनसान में कर डाला यह घिनौना काम

मजदूर महिला काे काम के बहाने बुलाया और दूर ले जाकर सुनसान में कर डाला यह घिनौना काम
X
राजधानी के रातीबड़ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चालक द्वारा महिला मजदूर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला मजदूर का आरोप है कि आरोपी उसे ट्रैक्टर की ट्राली भराने का कहकर ले गया था और सुनसान जगह पर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। महिला की तबियत बिगड़ी तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

भोपाल। राजधानी के रातीबड़ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चालक द्वारा महिला मजदूर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला मजदूर का आरोप है कि आरोपी उसे ट्रैक्टर की ट्राली भराने का कहकर ले गया था और सुनसान जगह पर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। महिला की तबियत बिगड़ी तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया यह घटनाक्रम

पुलिस के अनुसार 45 साल की महिला इलाके के एक गांव में रहती है। पिछले कुछ दिन से वह ट्रैक्टर की ट्रॉली भरने का करने के लिए जाती थी। इस ट्रैक्टर का चालक रमेश पटेल है। रमेश के साथ ही वह कई दिनों से ट्रैक्टर पर जा रही थी। कुछ दिन से उसकी तबियत खराब थी और वह काम पर नहीं जा रही थी। दो दिन पहले रमेश महिला के घर पहुंचा और काम पर चलने को कहा। उसने बताया कि ट्रॉली लेकर श्यामला हिल्स इलाके में जाना है। पहले तो महिला ने कहा कि उसकी तबियत ठीक नहीं लग रही, इसलिए वह नहीं जा सकती लेकिन रमेश ने जिद की तो वह साथ चलने के लिए तैयार हो गई। दोनों जब नीलबढ़ चौराहे के पास पहुंचे तो रमेश ने ट्रैक्टर को मुख्य सड़क से सुनसान गली में मोड़ दिया। थोड़ी दूर जाने के बाद उसने ट्रैक्टर रोका और महिला को उतारने के बाद खुुले स्थान पर ही उसके साथ दुष्कर्म किया। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान महिला की तबियत बिगड़ गई तो रमेश उसे वहीं पर छोड़कर भाग निकला। इसके बाद महिला ने अपनी बेटी को कॉल किया। बेटी मौके पर पहुंची और मां को अस्पताल ले गई। वहां महिला ने ज्यादती की बात अपने बेटी को बताई। अस्पताल में उपचार कराने के बाद महिला थाने पहुंची तथा शिकायत दर्ज कराई।

Tags

Next Story