मंदिर के पास ले जाकर नाबालिग लड़की के साथ 40 दिन तक करता रहा दुष्कर्म

भोपाल। बागसेवनिया थाना इलाके की बस्ती में रहने वाली एक 17 साल की लड़की को इसी थाना क्षेत्र के गिरि मोहल्ले में रहने वाला एक युवक बहलाकर अपने साथ गणेश मंदिर के पास ले गया। वहां उसने लड़की से दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उससे 40 दिन तक रेप करता रहा। अत्यधिक परेशान होकर लड़की ने मंगलवार को पुलिस थाना पहुंचकर दुष्कर्म का केस कायम कराया है।
बागसेवनिया थाना पुलिस ने बताया कि गिरि मोहल्ले में रहने वाला दीपक नामक युवक एक 17 साल की लड़की को 2 सितंबर को लेकर गणेश मंदिर के पास गया। वहां उसने लड़की से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने लड़की से लगातार 40 दिन तक धमकाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि दीपक ने लड़की से 2 सितंबर से 12 अक्टूबर तक रेप किया। जिसके बाद लड़की अपने परिजन के साथ पुलिस थाना आई। यहां उसने आरोपी दीपक के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी का केस कायम कराया।
पॉस्को एक्ट भी कायम
बागसेवनिया पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक के खिलाफ बार-बार दुष्कर्म किए जाने की धारा समेत जान से मारने की धमकी और पॉस्को एक्ट के तहत कायमी की है, क्योंकि लड़की नाबालिग है।
------------
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS