शहर में बादलों के बीच रातें गर्म, ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज

शहर में बादलों के बीच रातें गर्म, ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज
X
भोपाल। राजधानी में दिन में बादलों के आने जाने से रात और दिन के तापमान में मामूली गिरावट रही। रात का पारा दो डिग्री गिरकर 18 डिग्री रहा, जिससे रात में हल्की गर्मी महसूस की गई।

भोपाल। राजधानी में दिन में बादलों के आने जाने से रात और दिन के तापमान में मामूली गिरावट रही। रात का पारा दो डिग्री गिरकर 18 डिग्री रहा, जिससे रात में हल्की गर्मी महसूस की गई। न्यूनतम पारा सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा है। यहां दिन का पारा 33.7 डिग्री रहा, जो नॉर्मल से 2.3 डिग्री अधिक है। मौसम केंद्र के अनुसार अभी तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी शहर में बादलों का आना जाना रहेगा। इससे तापमान में मामूली बदलाव होगा। अभी दिन और रात का पारा सामान्य से अधिक बना रहेगा। गुरुवार को हवाओं के साथ आई नमी के कारण बादलों की जमावट रही, लेकिन अभी दो तीन दिन मौसम का यही मिजाज रहेगा।

Tags

Next Story