जनता चुनेगी महापौर, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भेजे अध्यादेश काे राज्यपाल ने दी मंजूरी, भूपेंद्र ने यह जानकारी भी दी

जनता चुनेगी महापौर, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भेजे अध्यादेश काे राज्यपाल ने दी मंजूरी, भूपेंद्र ने यह जानकारी भी दी
X
अंतत: मध्यप्रदेश में नगर निगमों के महापौरों के जनता से चुनने का रास्ता साफ हो गया। प्रदेश सरकार ने इससे संबंधित विधेयक आज ही राज्यपाल मंगूभाई पटेल के पास भेजा और राज्यपाल ने तत्काल उसे मंजूरी दे दी। इससे पहले सुबह साढ़े 10 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की थी।

भोपाल। अंतत: मध्यप्रदेश में नगर निगमों के महापौर के जनता से चुनने का रास्ता साफ हो गया। प्रदेश सरकार ने इससे संबंधित विधेयक आज ही राज्यपाल मंगूभाई पटेल के पास भेजा और राज्यपाल ने तत्काल उसे मंजूरी दे दी। इससे पहले सुबह साढ़े 10 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की थी। इस मुलाकात को इसी संदर्भ में देखा गया था।

भूपेंद्र ने दी यह जानकारी

नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश में अब यह तय हो गया कि नगर निगम के महापौर को जनता चुनेगी, जबकि नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष को पार्षद चुनेंगे। उन्होंने बताया कि इसका गजट नोटिफिकेशन करने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा।

Tags

Next Story