मध्यप्रदेश में बढ़ती जा रही कोरोना संक्रमितों की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 48 मामले, इंदौर में सर्वाधिक 32 पॉजिटिव

मध्यप्रदेश में बढ़ती जा रही कोरोना संक्रमितों की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 48 मामले, इंदौर में सर्वाधिक 32 पॉजिटिव
X
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा हर रोज बढ़ रहा है। 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 48 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। चिंता की बात यह है कि इनमें से 37 संक्रमितों को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। इंदौर कोरोना संक्रमितों के मामले में हॉट स्पॉट बन रहा है। आज 48 में से 32 मामले इंदौर से हैं। कल कुल 42 पांजिटिव मिले थे, इनमें भी इंदौर के सर्वाधिक 27 केस इंदौर से थे।

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा हर रोज बढ़ रहा है। 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 48 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। चिंता की बात यह है कि इनमें से 37 संक्रमितों को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। इंदौर कोरोना संक्रमितों के मामले में हॉट स्पॉट बन रहा है। आज 48 में से 32 मामले इंदौर से हैं। कल कुल 42 पांजिटिव मिले थे, इनमें भी सर्वाधिक 27 केस इंदौर से थे। आज के केसों में भोपाल के 6 मरीज हैं। उज्जैन, झाबुआ और जबलपुर में 2-2 एवं नरसिंहपुर, ग्वालियर, खरगोन और रतलाम में 1-1 मरीज मिले है।

प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 307 पहुंची

मध्यप्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 307 पहुंच गई है। प्रदेश में 28 दिनों में 631 संक्रमित मिल चुके है। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर में 279 और भोपाल में 211 शामिल है। भोपाल में अभी 72 एक्टिव केस है। इनमें 58 होम आईसोलेशन में और 14 अस्पताल में भर्ती है। साफ है कि प्रदेश में मिलने वाले केसों में आधे से ज्यादा इंदौर में ही आ रहे हैं। यह स्थिति दिसंबर महीने के शुरुआत से ही बनी हुई है।

Tags

Next Story