मध्यप्रदेश में तेज गति से बढ़ रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, हो चुकीं एक दर्जन से ज्यादा मौतें

मध्यप्रदेश में तेज गति से बढ़ रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, हो चुकीं एक दर्जन से ज्यादा मौतें
X
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार गति पकड़े हुए है। हर रोज संख्या में इजाफा हो रहा है।यही कारण है कि बीते 24 घंटे में कोरोना पाजिटिव मिलने वालो का आंकड़ा 5 हजार को पार कर 5315 पर पहुंच गया। तीसरी लहर में अब तक एक दर्जन से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। एक मृत्यु कल ही छिंदवाड़ा जिले में हुई है। संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए प्रदेश सरकार ने शुक्रवार से नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत 1 से 12 वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का फैसला हुआ है। इसके साथ अन्य कई प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह गाइडलाइन के पालन में लापरवाही को माना जा रहा है।

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार गति पकड़े हुए है। हर रोज संख्या में इजाफा हो रहा है।यही कारण है कि बीते 24 घंटे में कोरोना पाजिटिव मिलने वालो का आंकड़ा 5 हजार को पार कर 5315 पर पहुंच गया। तीसरी लहर में अब तक एक दर्जन से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। एक मृत्यु कल ही छिंदवाड़ा जिले में हुई है। संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए प्रदेश सरकार ने शुक्रवार से नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत 1 से 12 वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का फैसला हुआ है। इसके साथ अन्य कई प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह गाइडलाइन के पालन में लापरवाही को माना जा रहा है।

पच्चीस हजार पार कर गया एक्टिव केसों का आंकड़ा

मध्य प्रदेश में अब तक एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 25,523 हो गया है। इनमें से 819 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। पॉजिटिविटी रेट 6.67 फीसदी से ज्यादा हो गया है। सबसे ज्यादा 1343 मरीज इंदौर और भोपाल में 986 मरीज मिले हैं। इनके अलावा ग्वालियर में 570 और जबलपुर में 349 नए मरीज सामने आए हैं। रतलाम में 98 संक्रमित आए हैं। भिंड में 86 संक्रमित आए हैं। गुना में भी 20 संक्रमित आए हैं।

तीसरी लहर में यह हो सकता है पीक समय

मध्यप्रदेश में कोरोना विस्फोटक स्थिति में है। एक्सपर्ट का अनुमान है कि इस गति से केस बढ़े तो 1 से 13 फरवरी तक कोविड पीक पर रहेगा। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की रफ्तार अल्फा और डेल्टा वैरिएंट के मुकाबले काफी तेज है।

Tags

Next Story