मध्यप्रदेश की राजधानी में सुबह से ही सूरज उगलने लगा आग, गर्म हवाओं ने किया परेशान, कल से मिल सकती है कुछ राहत

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में सुबह से ही सूरज आग बरसाने लगा है। इस बीच राहत की खबर है कि 2 मई के बाद राजधानी सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट होने का अनुमान है। मौसम केंद्र के अनुसार आज और कल प्रदेश के 1 दर्जन शहरों में लू चलने का जहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वही 2 मई के बाद तापमान में कुछ गिरावट होने का अनुमान भी लगाया गया है।
कुछ शहरों में रहेंगे बादल
मौसम विशेषज्ञ शुक्ला के अनुसार 1 मई को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही राजधानी भोपाल सहित कुछ शहरों में मामूली बादलों का आना जाना हो सकता है। बादल छाने से दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। शनिवार को भोपाल में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने का अनुमान है, लेकिन रात के तापमान में 1 डिग्री से ज्यादा की गिरावट होने के कारण न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है।
दिन का पारा थमा रहा
शुक्रवार को यहां दिन का तापमान गुरुवार के बराबर 43. 3 डिग्री रहा, लेकिन गर्म हवाओं के कारण तपिश अधिक महसूस की गई है। आज भी धूप में तेजी और गर्म हवाओं के कारण तपिश में तेजी बनी हुई है. यह सिलसिला रविवार को भी जारी रहेगा। आज सागर, चंबल संभाग के जिलों के अलावा राजगढ़, रायसेन, खंडवा खरगोन, बड़वानी सहित एक दर्जन से ज्यादा जिलों में लू चलने तथा दिन का तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. भोपाल में आज दिन का तापमान 43 से 44 डिग्री के बीच दर्ज हो सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS