बूथ विस्तारक योजना का समय बढ़ा, अब 5 फरवरी तक सीएम, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री पहुंचेंगे बूथ पर

बूथ विस्तारक योजना का समय बढ़ा, अब 5 फरवरी तक सीएम, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री पहुंचेंगे बूथ पर
X
रविवार को विस्तारक के रूप में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बुधनी विधानसभा के शाहगंज, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ग्वालियर जिले के शहीद भगत सिंह मंडल के बूथ क्रमांक 70 तथा केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ग्वालियर विधानसभा के दुगार्दास राठौर मंडल के वार्ड क्रमांक 17 पर पहुंचे.....

भोपाल। स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष में संगठन पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी (Bjp) द्वारा 20 जनवरी से 10 दिवसीय बूथ विस्तारक महाअभियान (Campain) प्रारंभ किया गया था। इस अभियान का 30 जनवरी को आखिरी दिन था, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष (state president) वीडी शर्मा (Vd sharma) द्वारा इस अभियान को सप्ताह भर के लिए बढ़ा दिया (Extend) गया है। अब 5 फरवरी तक अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री(Cm), प्रदेश अध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण विस्तारक के रूप में बूथ केंद्रों पर पहुंचेंगे।

इसी कड़ी में रविवार को विस्तारक के रूप में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बुधनी विधानसभा के शाहगंज, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ग्वालियर जिले के शहीद भगत सिंह मंडल के बूथ क्रमांक 70 तथा केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ग्वालियर विधानसभा के दुगार्दास राठौर मंडल के वार्ड क्रमांक 17 पर पहुंचे। इसी प्रकार अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य गोहद के मालनपुर सर्वा, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया के लरायटा, गोपाल भार्गव गढ़ाकोटा, तुलसीराम सिलावट सांवेर के निपानिया बूथ 205, बृजेन्द्रप्रताप सिंह पन्ना के अजयगढ़ के क्र. 30 पढरहा बिलाही, डॉ. प्रभुराम चौधरी बुधनी विधानसभा के शाहगंज, प्रेमसिंह पटेल बडवानी के आवली, हरदीप सिंह डंग सुवासरा के सीतामउ, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव बदनावर के बिडवाल बूथ 115 नागझरी, इंदरसिंह परमार शुजालपुर के सुंदरसी देवलाविहार 67, रामखेलावन पटेल अमरपाटन के मर्यादपुर, रामकिशोर कांवरे परसवाडा के हट्टा मंडल रजेगांव, सुरेश धाकड पोहरी के नरवर ग्राम सतनवाडा पहुंचे और बूथ विस्तारक अभियान में शामिल होकर बूथ समिति का वेरिफिकेशन किया। साथ ही समिति सदस्यों के फोटो और डेटा को डिजिटल मोड में अपलोड कर सुरक्षित किया।

Tags

Next Story