गर्म होने लगे मौसम के तेवर, इंदौर में रात जबकि भोपाल में दिन में दिखने लगा गरमी का असर

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम में बदलाव ने दस्तक दे दी है। इसकी वजह से मौसम के तेवर गरम होने लगे हैं। इंदौर में रात में सबसे ज्यादा गर्मी का असर देखने को मिल रहा है तो भोपाल में रात गरम है। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं के पश्चिम की ओर चलने की वजह से मौसम लगातार गर्म हो रहा है। इस दौरान इंदौर में सोमवार की रात सबसे हॉट रही। यहां पारा 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भोपाल में दिनभर गर्मी महसूस हुई, हालांकि रात ठंडी रही। हवाओं की दिशा बदलने से कई इलाकों में पारा जल्द ही 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 6 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है।
गरमी में मिलेगी हल्की राहत
मौसम विभाग के अनुसार रात से फिर हवाओं की दिशाएं उत्तर-उत्तर-पूर्वी होने की संभावना है। ऐसे में गर्मी से हल्की राहत मिलेगी। दिन का पारा 35 से 37 डिग्री तक रह सकता है। बीती रात प्रदेश के सभी इलाकों में पारा 14 डिग्री के ऊपर चला गया। इंदौर में रात का पारा 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पर पहुंच गया। भोपाल में भी यह 18 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS