मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में मिले 224 नए संक्रमित, आधे पॉजिटिव सिर्फ इंदौर में

मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में मिले 224 नए संक्रमित, आधे पॉजिटिव सिर्फ इंदौर में
X
देश के अन्य हिस्सों के साथ मध्यप्रदेश में भी कोरोना की तीसरी लहर जोर पकड़ रही है। हालात साल भर पहले चली दूसरी लहर के बन रहे हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 224 कोरोना के मरीज मिले हैं। इनमें से आधे 110 केस अकेले इंदौर शहर के हैं। हर बार की तरह तीसरी लहर में भी इंदौर ही हॉट स्पॉट बन रहा है। इससे निबटने की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है।

भोपाल। देश के अन्य हिस्सों के साथ मध्यप्रदेश में भी कोरोना की तीसरी लहर जोर पकड़ रही है। हालात साल भर पहले चली दूसरी लहर के बन रहे हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 224 कोरोना के मरीज मिले हैं। इनमें से आधे 110 केस अकेले इंदौर शहर के हैं। हर बार की तरह तीसरी लहर में भी इंदौर ही हॉट स्पॉट बन रहा है। इससे निबटने की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। 206 दिन बाद पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा तीन अंकों में आया है। भोपाल में रविवार को कोरोना के 54 नए केस मिले हैं। पुराने शहर में एक ही परिवार के 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 4 महीने का बच्चा भी शामिल है। ग्वालियर में दूसरे दिन केस डबल हो गए। यहां 9 नए केस मिले हैं। सागर और जबलपुर में 4-4 नए केस मिले हैं। रतलाम में 2 नए पॉजिटिव मिले हैं। उज्जैन में रविवार को 8 पॉजिटिव आए। यहां 33 एक्टिव केस हैं। रीवा में 6, सागर में 4 नए संक्रमित मिले हैं।

राधास्वामी केयर सेंटर आज से शुरू

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए इंदौर में राधास्वामी कोविड केयर सेंटर सोमवार से ही शुरू किया जा रहा है। 1250 बेड की क्षमता वाले इस सेंटर को अभी 650 बेड के साथ खोला जाएगा। यहां प्रारंभिक लक्षण वाले मरीजों को रखा जाएगा। रविवार को हुई जिला आपदा प्रबंधन की बैठक में यह फैसला लिया गया।

Tags

Next Story