Prakash Uikey Join BJP : नौकरी छोड़कर भाजपा में शामिल हुआ मजिस्ट्रेट

Prakash Uikey Join BJP : मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले दलबदल का सिलसिला जारी हैं। तो वही नेताओं के अलावा अब नौकरशाही अफसर भी राजनीति में कदम रखते जा रहे है। हाल ही में दमोह अदलात के जज प्रकाश उइके ने अपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया।
इसके अलावा भाजपा प्रेदश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने जनजातीय मंच के सोहन सिंह को भाजपा में शामिल कराया हैं। सोहन सिंह के साथ उनके समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्ता ली हैं।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने है। चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। वही निर्वाचन आयोग की भी तैयारियां जारी हैं हालंाकि चुनाव आयोग ने चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव नवंबर-दिसंबर में हो सकते है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS