भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को धमकी भरा फोन, कहा- होने वाली है आपकी हत्या....क्या बताया कारण, वीडियो में सुनिए पूरी बातचीत

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को धमकी भरा फोन, कहा- होने वाली है आपकी हत्या....क्या बताया कारण, वीडियो में सुनिए पूरी बातचीत
X
भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को हत्या की धमकी दी गई है। धमकी भरा ये फोन उनके पास रात डेढ़ बजे आया। उसने कहा कि मैं इकबाल कासकर का आदमी आदमी हूं और आपको जानकारी दे रहा हूं कि आपकी हत्या होने वाली है। आपको यह सूचना एडवांस में देना थी तो दे दी। प्रज्ञा ने पुलिस को इसकी जानकारी देकर शिकायत दर्ज कराई है।

भोपाल। भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को हत्या की धमकी दी गई है। धमकी भरा ये फोन उनके पास रात डेढ़ बजे आया। फोन करने वाले ने कहा कि मैं इकबाल कासकर का आदमी हूं और आपको जानकारी दे रहा हूं कि आपकी हत्या होने वाली है। आपको यह सूचना एडवांस में देना थी तो दे दी। प्रज्ञा ने पुलिस को इसकी जानकारी देकर शिकायत दर्ज कराई है।



मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलना बताया कारण

बातचीत में प्रज्ञा ने हत्या का कारण पूछा तो आरोपी बोला कि जल्द ही पता चल जाएगा। साध्वी बोलीं- जब मर जाऊंगी तो पता कैसे चलेगा। तुम तो मेरी हत्या कर दोगे। इसलिए पहले ही बता दो। आरोपी ने कहा कि वजह है मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलना। मुसलमानों को टारगेट बनाना। मुस्लिमों से बैर करना। तुम्हें छोड़ेंगे नहीं। साध्वी ने कहा कि क्या तुम लोग अमृत बरसाते हो। आरोपी ने कहा कि हमारा आदमी जब मारेगा तो बताएगा कि क्यों मारेंगे।

साध्वी प्रज्ञा ने यह कहा

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे वे भाजपा कार्यालय से घर लौटी। इसी दौरान अनजान नंबर से कॉल आया। आरोपी ने खुद को इकबाल कासकर का आदमी बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

Tags

Next Story