MP Crime : तीन आरोपी, दो जिले, दो कांडों में मशरूका 15-15 लाख मिले

भोपाल। आचार संहिता लगने के बाद से ही पुलिस काफी सख्ती और तेजी दिखाते हुए कई कार्रवाईयों को अंजाम देने में लगी हुई है। कई जगहों पर रेड, रोड पर चैकिंग के साथ मुखबिरों की सूचना पर भी अधिक ध्यान दिया जा रहा है। इसी के चलते पुलिस ने कई गिरोह का पर्दाफाश किया है, साथ ही अवैध तस्करों को भी धर दबोचा है। इस सिलसिले में भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई के चलते एक आरोपी के पास से 33 किलो चांदी बरामद की गई है। वहीं खरगौने से एक अवैध तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 23 पिस्टल बरामद हुए हैं।
33 किलो चांदी
भोपाल में जिआरपी पुलिस ने एक संदिग्ध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। जब संदिग्ध की तलाशी ली गई तो उसके पास से 33 किलो चांदी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रहता है। यहीं पर आरोपी एक दुकान भी चलाता है जिसका नाम पायल बताया जा रहा है। पुलिस ने जब आरोपी से चांदी के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि वह यह चांदी भोपाल से विदिशा लेकर जा रहा था। पुलस ने सारी 33 किलो चांदी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त की गई चांदी की कीमत 15 लाख के लगभग बताई जा रही है।
दो आरोपी 23 पिस्टल
अन्य शहरों की तरह खरगौन पुलिस आरोपियों पर शिकंजा कसने की फिराक में लगी हुई है। इसी कोशिश के चलते आज खरगौन की गोगांवा पुलिस ने बड़ा हाथ मारा है। पुलिस ने संदिग्धों पर कार्रवाई करते हुए आज दो आरोपियों को हिरासत में लिए है। जिनके पास से 23 अवैध पिस्टल जब्त की गई है। साथ ही आरोपियों के पास से एक कार और एक बाइक भी जब्त की गई है। आरोपियों के पास से जब्त सारे मशरूके की कीमत भी करीब 15 लाख ही बताई जा रही है। गोगांव की पुलिस ने सिगनुर गांव में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों का नाम निर्मल सिकलीगर और तनमन सिकलीगर बताया जा रहा है। जो बुरहानपुर और पलसूद के रहवासी हैं। ये दोनों आरोपी बड़वानी में हथियार लेकर जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने अपनी सूझ-बूझ से पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS