MP politics : तीन मुद्दे दिग्गी, हमास और PFI, नरोत्तम ने की कांग्रेस पर चढ़ाई

MP politics : तीन मुद्दे दिग्गी, हमास और PFI, नरोत्तम ने की कांग्रेस पर चढ़ाई
X
आज गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें उनने फिर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कुछ स्लोगनों के माध्यम से भी अपने शब्द रखे हैं। लिहाजा ये स्लोगन कांग्रेस पर कटाक्ष के तौर पर ही थे।

भोपाल। आज गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें उनने फिर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कुछ स्लोगनों के माध्यम से भी अपने शब्द रखे हैं। लिहाजा ये स्लोगन कांग्रेस पर कटाक्ष के तौर पर ही थे। आपको बता दें कांफ्रेंस में उनके मूल विषय पीएफआई, दिग्विजय और हमास रहे।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस शुरू करते हुए कहा हमास के खास क्यों देंगे देश का साथ? पीएफआई और हमास तो बहाना है, कांग्रेक का काम आतंकियों को बचाना है। तुष्टिकरण से प्रेम , यही है कांग्रेस का असली गेम। इस तरह के स्लोगन नरोत्तम द्वारा बोले गए। इसके बाद उनने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिगविजय सिंह की ओर रुख किया। उन्होने प्रेस वार्ता में कहा कि ये दिग्विजय जैसे लोग बंटाढार करके मानेंगे। कमलनाथ जी क्यों ख़ामोश है ये तो बड़े भाई और छोटे भाई हैं। वो स्पष्ट करे की वो बयान से ताल्लुक़ रखते है या नहीं। यहां तक कि उन्होंने कहा कांग्रेस को दिग्विजय के बयानों का निंदा प्रस्ताव रखना चाहिए।

आचार्य प्रमोद कृष्णन के एक रीट्वीट किया कि ये आतंकियों कि बाप है। ये सब पर सवाल उठाते है , ये किसी और धर्म पर सवाल नहीं उठाते। ये गाय पर सवाल उठाते है , बकरी पर नहीं। भोपाल जेल से जब सिमी के लोग भागे तो ये सवाल उठाते हैं। कुछ दिन पहले बोले की नूँह जैसा दंगा एमपी में होगा। मुस्लिमों को डर दिखाओ और जमा करो। हिंदुओं को आतंकवाद के नाम पर डराओ। सिमी को बजरंग बल से तुलना करते है। उनका कहना कि आतंकवादी संगठन HUT, सिमी सब दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में नेटवर्क मज़बूत कर रहे थे। यहां तक कि झिरनिया के जंगल में कुएँ में हथियार भरे पड़े थे।

Tags

Next Story