INDORE GANGRAPE; हैवानियत की हदे पार ! 13 वर्षीय आदिवासी किशोरी के साथ तीन मुस्लिम युवकों ने किया गैंगरेप, तोड़े गए आरोपियों के घर

इंदौर : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 13 वर्षीय आदिवासी किशोरी के साथ तीन मुस्लिम युवकों ने गैंगरेप किया। यह हादसा गुरुवार की बताई जा रही है। जब किशोरी घर में अकेले थी। इस दौरान मौका देखकर तीनों आरोपी घर में घुस गए और नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल प्रभाव से पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पीड़ित की मां ने थाने में दर्ज कार्रवाई शिकायत
बता दें कि ये घटना शहर के समिपस्थ खुड़ैल थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार पीड़ित के घर पर सरिया (संटिंग) का काम चल रहा था। इसके लिए तीन लोगों को बुलाया गया था। लेकिन जब आरोपियों ने देखा की बच्ची अकेली है तो मौका देखकर घर में घुस गए और बारी बारी से तीनों आरोपियों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां जब घर पहुंची तो बच्ची ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मां ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
टीआइ अजयसिंह गुर्जर ने घटना की दी जानकारी
घटना की जानकारी देते हुए टीआइ अजयसिंह गुर्जर के बताया की बड़ियाकीमा में पीड़िता बच्ची के घर में मकान का काम चल रहा था। आरोपितों को सरिया (संटिंग) के लिए बुलाया गया है। छह जुलाई को बच्ची की मां खेत पर चली गई थी। जिसके बाद आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। जिनमे से एक आरोपी का नाम अरमान उर्फ अकरम उर्फ बट्टू निवासी काजी पलासिया, तो वही दूसरे और तीसरे आरोपी रईस खान एवं एक अन्य रईस खान है।
आरोपियों के घरों पर चले बुलडोजर
इस घटना के सामने आने के बाद कलेक्टर द्वारा तत्काल प्रभाव से आरोपियों के घर गिराने के निर्देश दिए। आज अधिकारियों के मौजूदगी में तीनों के आवास पर कलेक्टर के निर्देश के बाद बुलडोजर चलाए गए। कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन और पुलिस के संयुक्त बल द्वारा दुष्कर्म के आरोपी का माकन धराशयी कर दिया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS