मध्यप्रदेश भाजपा में की गईं पांच नई नियुक्तियां, जानिए सांसद गजेंद्र पटेल क्यों हुए उपाध्यक्ष पद से मुक्त

मध्यप्रदेश भाजपा में की गईं पांच नई नियुक्तियां, जानिए सांसद गजेंद्र पटेल क्यों हुए उपाध्यक्ष पद से मुक्त
X
मध्यप्रदेश भाजपा में मंगलवार को प्रदेश पदाधिकारी के पदों पर पांच नई नियुक्तियां की गई हैं, जबकि एक प्रदेश उपाध्यक्ष को पद मुक्त किया गया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवान दास सबनानी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देश पर जारी किए गए नियुक्ति पत्र के अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर तीन नियुक्तियां की गई हैं।

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा में मंगलवार को प्रदेश पदाधिकारी के पदों पर पांच नई नियुक्तियां की गई हैं, जबकि एक प्रदेश उपाध्यक्ष को पद मुक्त किया गया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवान दास सबनानी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देश पर जारी किए गए नियुक्ति पत्र के अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर तीन नियुक्तियां की गई हैं, इनमें अलीराजपुर के आदिवासी नेता एवं पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान एवं श्योपुर जिले से पूर्व विधायक बृजराजसिंह चौहान, पूर्व संभागीय संगठन मंत्री व बड़वानी जिले के नेता श्याम महाजन को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। महाजन निगम मंडल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के रूप में मंत्री दर्जा पाने से वंचित रह गए थे, जबकि बाकी सभी हटाए गए संगठन मंत्रियों का पुनर्वास हो चुका है। इसलिए महाजन को संगठन में जगह दी गई है। जबकि दो प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। इनमें शाजापुर जिले से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष क्षितिज भट्ट व भिंड जिले से केशव भदौरिया शामिल हैं।

इसलिए पद मुक्त हुए गजेंद्र

सांसद गजेंद्र पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इसलिए मुक्त किया गया है, क्योंकि वे अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर नियुक्त कर दिए गए हैं।

Tags

Next Story