हाथी दांत और तेंदुए की खाल के साथ पकड़ाए तीन तस्कर, पूछताछ में हाथ लगे अहम सुराग

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में वन्यप्राणियों के शिकार का मामला सामने आया है। तीन तस्करों को ओडिशा की STF टीम ने क्योंझर में छापा मारकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सुराग हाथ लगे हैं। गैंग के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर टीमों ने संयुक्त रूप से छापा मार और तस्करों से हाथी के दो बड़े दांत और तेंदुए की दो खाल बरामद की है। जबलपुर स्थित मध्य क्षेत्र स्थित WCCB के उपनिदेशक को इस तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद यहां से टीम को ओडिशा रवाना किया गया। STF की एसआई नलिनीकांत दास की अगुवाई में टीम ने क्योंझर के आरटीओ कार्यालय के पास दबिश देकर तीन संदेहियों को रोका। यह देखते ही तीनों ने दौड़ लगा दी। पीछा करके संयुक्त टीम ने इन्हें दबोचा। तलाशी में बैग में हाथी के दो दांत और तेंदुए की दो खाल मिली। तीनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। तीनों तस्करों से पूछताछ जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS