Tikamgarh Road Accident : भीषण सड़क हादसा ! तीर्थ यात्रियों से भरी गाड़ी पलटी

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश में आए दिन हादसों की ख़बरें आती ही रहती है। ऐसी ही एक खबर टीकमगढ़ से आ रही है। यहां रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। टीकमगढ़ में तीर्थ यात्रियों भरी गाड़ी अनियांत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई साथ ही साथ चार महिलओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में घायलों लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 को कॉल कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सभी मथुरा वृंदावन से दर्शन कर वापिस अपने घर मंडला खिरिया जिला दमोह जा रहे थे। तभी बड़ागांव थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गए। मृतक व्यक्ति का नाम 55 वर्षीय राजेंद्र अठिया है। सवारी वाहन में कुल 14 लोग सवार थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS