Van Vihar National Park Bhopal : आज से बदलेगी वन विहार की टाइमिंग, शाम 6 बजे तक प्रवेश

भोपाल। भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के खुलने और बंद होने का समय एक अगस्त यानी मंगलवार से बदल जाएगा। अब यह सुबह 6.30 बजे खुलेगा और शाम 6.30 बजे बंद होगा। बंद होने से 30 मिनट पहले तक प्रवेश दिया जाएगा। यह व्यवस्था एक अक्टूबर तक रहेगी। उल्लेखनीय है कि अभी यहां का समय सुबह 6 से शाम 7 बजे तक है। यानी, 13 घंटे पार्क खुल रहा था। मंगलवार से 12 घंटे खुलेगा।
पार्क की यह रहेगी टाइमिंग
1 अगस्त से 31 अक्टूबर तक टाइमिंग सुबह साढ़े 6 से शाम साढ़े 6 बजे तक रहेगी।
1 नवंबर से 15 फरवरी तक सुबह 6.30 बजे से खुलेगा और शाम को 6 बजे बंद हो जाएगा।
16 फरवरी से टाइमिंग सुबह 6.30 से शाम 6.30 बजे तक रहेगी। यह शेड्यूल 15 अप्रैल तक रहेगा।
16 अप्रैल से वन विहार के खुलने और बंद करने में 30-30 मिनट की बढ़ोतरी होती है। 31 जुलाई तक यह सुबह 6 से शाम 7 बजे तक खुला रखा जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS