ELECTION 2023; लोकतंत्र का महा पर्व आज, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने किया VOTE, चुनाव को लेकर किया ये बड़ा दावा

ELECTION 2023; लोकतंत्र का महा पर्व आज, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने किया VOTE, चुनाव को लेकर किया ये बड़ा दावा
X
आज लोकतंत्र के महा पर्व के अवसर पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा भी वोट करने के लिए जबलपुर पहुंचे जहां उन्होंनेउत्तर विधानसभा के पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया।

जबलपुर ; मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज 300 विधानसभा सीटों पर मतदान प्रक्रिया जारी है। दोनों राज्यों की जनता बड़ी तादाद में मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का इस्तेमाल कर रहे है। तो वही दोनों राज्यों के नेता भी बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर वोट कर रहे है। इसी कड़ी में आज लोकतंत्र के महा पर्व के अवसर पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा भी वोट करने के लिए जबलपुर पहुंचे जहां उन्होंनेउत्तर विधानसभा के पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया।

चुनाव में युवा और नए चेहरे जीतेंगे- विवेक तन्खा

इसके साथ ही चुनाव को लेकर तन्खा ने दावा किया है कि इस बार चुनाव के बाद मध्यप्रदेश में बदलाव होकर रहेगा और चुनाव के बाद क्रांतिकारी परिणाम आएंगे। इसके साथ ही विवेक तन्खा ने कहा कि चुनाव में युवा और नए चेहरे जीतेंगे और इसके साथ ही बड़े चेहरे हारेंगे। इसके साथ ही विवेक तंखा ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने इस चुनाव के प्रचार अभियान को केंद्रीय मुद्दों सहित सनातन धर्म की पिच पर लाने की कोशिश तो की है लेकिन मध्य प्रदेश की जनता अपने मूल मुद्दों पर कायम रही जो प्रदेश में बदलाव कर के रहेगी ।

5 करोड़ से ज्यादा मतदाता आज करेंगे मतदान

मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटों में सामान्य 148, एससी 35 और एसटी 47 सीटें हैं। वहीं, मतदाओं की संख्या 5,60,58,521 है। इनमें 2,87,82,261 पुरुष मतदाता, 2,71,99,586 महिला मतदाता और 1292 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 18 से 19 साल के वोटर्स की संख्या 22,34,861 है। 80+ वोटर्स की संख्या 6,37,382 है और 100+ वोटर्स की संख्या 4901 है। वहीं, मैदान में कुल 2533 उम्मीदवार हैं। इनमें 2280 पुरुष और 252 महिला मतदान शामिल हैं। वहीं, एक उम्मीदवार थर्ड जेंडर से है।

Tags

Next Story