कल महा-शिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव की अवंतिका 21 लाख दीयों से जगमगाएगी

भोपाल। भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 1 मार्च को शिव ज्योति अर्पणमा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मां क्षिप्रा के तट पर, देवस्थानों, मंदिरों और नगर में घर-घर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इस पावन अवसर पर 21 लाख दीप प्रज्वलित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि क्षिप्रा नदी के तट दोनों ओर 13 लाख दीपों से होंगे रोशन, नागरिक भी अपने घरों पर 5-5 दीप जलाएंगे, नगर निगम ने संकल्प पत्र भरवाए हैं। शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव में जीरो वेस्ट' को लक्ष्य बनाकर कार्यक्रम की रुपरेखा बनाई गई है। स्वयंसेवकों के पहचानपत्र क्यूआर कोड एप के माध्यम से रीसाइकल पेपर से बनाए जाएंगे। महोत्सव के पश्चात दीयों का होम कम्पोस्टिंग, मटके, कुल्लइ आदि बनाने उपयोग किया जाएगा। इस कार्यक्रम को रिकॉर्ड के रूप में दर्ज करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकार्डस की टीम भी उज्जैन पंहुंच चुकी है। पिछले वर्ष अयोध्या में 9.41 लाख दीप प्रज्वलित कर रिकॉर्ड बनाया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS