पर्यटन विकास निगम ने विधानसभा में लगाए गए कांग्रेस के आरोपों को बताया निराधार

भोपाल। मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम ने विधानसभा में कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरन कांग्रेस सदस्य कुणाल चौधरी के आरोपो को गलत करार दिया है। निगम के महाप्रबंधक चालन एसपी सिंह ने बताया कि आरोप लगाया गया कि 2014 से लेकर 2018 के बीच में मुख्यमंत्री निवास में हुए कार्यक्रमों में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रमाें में मप्र पर्यटन निगम की ओर से स्वल्पाहार व भोजन का भुगतान शासकीय मद से किया गया है।
उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि इस विषय पर सभी पुराने अभिलेखों की पड़ताल की गई तो स्थिति स्पष्ट हो गई कि वर्ष 2014 से लेकर 2018 के बीच में मुख्यमंत्री निवास में जो भी आयोजन हुए, उनमें कतिपय आयोजन भाजपा कार्यालय के माध्यम से समय समय पर कराए गए। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री निवास पर कराए गए कार्यक्रमों की सूची परिशिष्ट अ के अनुसार दिया गया। इसका समस्त भुगतान भाजपा कार्यालय ने पलास रेसीडेंसी में स्वयं किया गया। उक्त अवधि में कोई भी राशि लंबित नहीं है। उदाहरण के िलए भेजे गए देयकों की छयाप्रतियां तथा उनकी ओर से किए गए भुगतान का विवरण परिशिष्ट ब के अनुसार संलग्न है। उन्होंने कहा कि दस्तावेजी अभिलेखों में स्वयंमेव प्रमाणित है कि आरोपा पूर्णत: निराधार एवं भ्रामक है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS