MP NEWS; मानसून ब्रेक के बाद MP में दोबारा पर्यटन शुरू , 1 अक्टूबर से टूरिज्म होगा मेहंगा, 6 नेशनल पार्क के खुलेंगे दरवाजे

भोपाल ; मध्यप्रदेश में मानसून शुरू होने के बाद से नेशनल पार्कों में पर्यटकों की एंट्री बंद कर दी गई थी। लेकिन अब दोबारा टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की एंट्री शुरू होने जा रही है। लेकिन इस बार एमपी में टूरिज्म एन्जॉय करने के लिए लोगों को एक्स्ट्रा पैसे चुकाने होंगे। बता दें कि एक अक्टूबर से टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्कों में पर्यटन के लिए 25 से 50% तक ज्यादा एंट्री फीस चुकानी पड़ सकती है। इसके लिए वन विभाग ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलते ही इसे लागू किया जाएगा। इसके साथ ही विहार प्रबंधन ने एंट्री फीस में 50 से 100% तक वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया है। शासन से स्वीकृति मिलने पर सभी जगहों पर पर्यटन महंगा हो जाएगा।
टूरिस्ट अब फिर से कर सकेंगे जानवरों का दीदार
मध्यप्रदेश में 6 टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क हैं। इनमें कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना, पेंच, सतपुड़ा और संजय डुबरी नेशनल पार्क शामिल हैं। बारिश के दिनों में इन पार्कों के कोर एरिया में टूरिस्टों की एंट्री 1 जुलाई को बंद कर दी जाती है। इस कारण टूरिस्ट कोर एरिया की बजाय बफर जोन में घूम रहे हैं। हालांकि, उनकी संख्या में 75% तक कमी आ गई है, क्योंकि कोर एरिया में जानवरों की चहल-कदमी ज्यादा होती है। 30 सितंबर तक कोर एरिया बंद रखे जाएंगे। बारिश का दौर थमने के बाद 1 अक्टूबर से कोर एरिया खुल जाएंगे। करीबन तीन महीने के बाद पर्यटन दोबारा शुरू होने से टूरिस्ट बाघ, तेंदुए समेत अन्य जानवरों का करीब से दीदार कर सकेंगे।
इस वजह से फीस में की गई बढ़ोतरी
बता दें कि 2015 में शासन ने टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्कों की एंट्री फीस हर तीन साल में 10% बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके बाद सभी टाइगर रिजर्व की एंट्री फीस ताे बढ़ी, पर वन विहार, मुकुंदपुर सफारी और पचमढ़ी की एंट्री फीस में बदलाव नहीं किया गया था। वन विहार ने आखिरी बार 2016 में एंट्री फीस बढ़ाई थी। तबसे इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब मेंटेनेंस और अन्य खर्चों को देखते हुए प्रबंधन ने एंट्री फीस बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS