मध्यप्रदेश के मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली महाराष्ट्र के पंढरपुर में पलटी, दो बच्चों सहित पांच की मौत

मध्यप्रदेश के मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली महाराष्ट्र के पंढरपुर में पलटी, दो बच्चों सहित पांच की मौत
X
मध्यप्रदेश के मजदूर महाराष्ट्र में बड़े हादसे का शिकार हो गए। बड़वानी जिले के सेंधवा के कोलकी मांग गांव के ये मजदूर महाराष्ट्र मजदूरी करने गए थे। मंगलवार की रात जब ये ट्रेक्टर ट्राली से अपने रहने के सस्थान लौट रहे थे तो पंढरपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में दो महिलाओं, एक युवती एवं दो बच्चों की मौत हो गई।

भोपाल। मध्यप्रदेश के मजदूर महाराष्ट्र में बड़े हादसे का शिकार हो गए। बड़वानी जिले के सेंधवा के कोलकी मांग गांव के ये मजदूर महाराष्ट्र मजदूरी करने गए थे। मंगलवार की रात जब ये ट्रेक्टर ट्राली से अपने रहने के सस्थान लौट रहे थे तो पंढरपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में दो महिलाओं, एक युवती एवं दो बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में रमता पति नेवल सिंह, प्रिया पिता नेवल सिंह, सुनीता पति राजीराम, अरविंद पिता राजीराम, सुरका पिता वेर सिंह शामिल हैं।

गन्ना कटाई के लिए गए थे मजदूर

कोलकी गांव से करीब 50 से 60 मजदूर महाराष्ट्र के पंढरपुर और कर्नाटक गन्ना कटाई के लिए गए हैं। देर रात सूचना मिली कि पंढरपुर तहसील के करकम गांव के पास गन्ना कटाई कर अपने रहने के स्थान लौट रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया है। मृतकों के घर गांव के लोग पहुंचने लगे हैं और जानकारी ले रहे हैं।



Tags

Next Story