Dewas Road Accident: दर्दनाक हादसा, तेज रफ़्तार डंपर आटो से टकराई, 4 की मौत, 2 घायल

Dewas Road Accident: दर्दनाक हादसा, तेज रफ़्तार डंपर आटो से टकराई, 4 की मौत, 2 घायल
X
मध्य प्रदेश में एक बार फिर एक सड़क हादसे की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा इंदौर शहर के बाइपास पर जेल चौराहे के समीप हुआ।

देवास :मध्य प्रदेश में एक बार फिर एक सड़क हादसे की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा इंदौर शहर के बाइपास पर जेल चौराहे के समीप हुआ। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे की वजह से 4 लोगों की मौक्वे पर ही मौत हो गई, तो वही 2 अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

सुबह 4 बजे की है घटना

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार सुबह यानि की 24 मई को सुबह करीब चार बजे हुआ। जब एक तेज रफ्तार डंपर डिवाइडर तोड़ता हुआ एक लोडिंग आटो से टकराकर पलट गया। लोडिंग में घर गृहस्थी का सामान भरा था। हादसे में दो और तीन साल के दो बच्चे, एक महिला और एक पुरुष की मौत की पुष्टि हुई है। दो अन्य गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।

ड्राइवर का इलाज चल रहा है

बता दें कि सागर की रहने वाली रानी और उनके दो बच्चे रितिक और अंशु जिनकी उम्र 2 और 3 साल थी, इस हादसे का शिकार हो चुके हैं। वहीं दम पर सवार धर्मेंद्र ने भी हादसे में दम तोड़ दिया है। घटना में मृतक महिला का पति सूरज और ऑटो ड्राइवर बबलू घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची

इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और मशक्कत करने के बाद घायलों और मृतकों को बहार निकाला निकला गया। सभी को एंबुलेंस से जरिये जिला अस्पताल भेजा गया। वही पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, यह हादसा कैसे हुआ इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

Tags

Next Story