Mp में बड़े स्तर पर तबादले : 14 कलेक्टर सहित 27 IAS का किया गया Transfer

मध्यप्रदेश में शनिवार देर शाम बड़े स्तर पर आईएएस (IAS) अफसरों का तबादला किया गया है। राज्य सरकार ने 14 कलेक्टरों सहित 27 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तबादलों को लेकर शाम को मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस से भी चर्चा की थी। सीएम शिवराज सिंह चौहान 13 सितंबर को कलेक्टरों और कमिश्नरों के साथ कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं।
बता दें कि 2 दिन पहले ही बादले की पहली सूची जारी की गई थी। आलीराजपुर और निवाड़ी जिलों में आगे उपचुनाव होंगे जिनके कलेक्टर भी बदले गए हैं। 14 में से 9 जिलों के कलेक्टर हटाए गए हैं। वहीं, 5 की एक से दूसरे जिले में पोस्टिंग की गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान निवाड़ी के कलेक्टर आशीष भार्गव की कार्यप्रणाली से भी नाराज चल रहे थे। उन्हें आबकारी विभाग में एडिशनल कमिश्नर बनाया गया है।
जिन अधिकारियों का शनिवार को ट्रांसफर किया गया है उनमें अशोक नगर केे कलेक्टर अभय वर्मा, सागर केे कलेक्टर दीपक सिंह, आलीराजपुर की कलेक्टर सुरभि गुप्ता, धार के कलेक्टर आलोक कुमार सिंह, नरसिंहपुर के कलेक्टर वेदप्रकाश, शहडोल के कलेक्टर सतेंद्र सिंह, सीधी के कलेक्टर रवींद्र कुमार, मंदसौर के कलेक्टर मनोज पुष्प, रायसेन के कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, राजगढ़ कलेक्टर के नीरज, विदिशा के कलेक्टर डा. पंकज जैन, बालाघाट के कलेक्टर दीपक आर्य और निवाड़ी के कलेक्टर आशीष भार्गव के नाम शामिल हैं। मुख्य सचिव कार्यालय में पदस्थ अरविंद दुबे को अब रायसेन का कलेक्टर बनाया गया है और सीएम ऑफिस में रह चुके रायसेन कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को विदिशा जिले की कमान सौंपी है। वहीं आलीराजपुर की सुरभि गुप्ता को कमिश्नर हस्तशिल्प एवं हथकरघा विभाग में भेजा गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS