Transfer of IAS officers : निकुंज पीएस राजस्व,मनीष जल संसाधन के होंगे प्रमुख सचिव

Transfer of IAS officers : निकुंज पीएस राजस्व,मनीष जल संसाधन के होंगे प्रमुख सचिव
X
राज्य शासन ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुछ अधिकारियों के तबादले किए है। इनमें राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी की जिम्मेदारी बदली है। शासन ने 5 साल बाद उनके स्थान पर निकुंज श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव राजस्व और राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

भोपाल। राज्य शासन ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुछ अधिकारियों के तबादले किए है। इनमें राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी की जिम्मेदारी बदली है। शासन ने 5 साल बाद उनके स्थान पर निकुंज श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव राजस्व और राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इनके अलावा मनीष सिंह अब जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव का दायित्व संभालेंगे। मनीष रस्तोगी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव हैं।

इन अधिकारियों को मिली यह जिम्मेदारी

राज्य शासन द्वारा गुरुवार को जारी आदेश में वर्ष 1998 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी निकुंज श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव राजस्व और राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके प्रभार संभालने के बाद रस्तोगी राजस्व विभाग की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे। आदेश में प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग मनीष सिंह ( 1997) को प्रमुख सचिव जल संसाधन और प्रबंध संचालक कृषि विपणन बोर्ड सह-आयुक्त मण्डी को सचिव जीवी रश्मि को सचिव कार्मिक सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है। संजय कुमार शुक्ला ( 1994) प्रमुख सचिव पीएचई को प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शुक्ला के पास पहले भी इस विभाग की जिम्मेदारी रही है। इसके अलावा अपर संचालक मंडी बोर्ड गौतम सिंह को राज्य कृषि विपणन बोर्ड के एमडी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Tags

Next Story