चुनाव के हिसाब से होंगे तबादले, एक स्थान पर तीन साल पूरे करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हटाए जाएंगे

भोपाल। मध्य प्रदेश में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के हिसाब से सरकार अधिकारियों-कर्मचारियों का स्थानांतरण करेगी। इसमें ऐसे अधिकारी-कर्मचारी पहले हटाए जाएंगे, जिनकी पदस्थापना को एक स्थान पर तीन साल पूरे हो चुके हैं। दरअसल, अक्टूबर में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी और चुनाव आयोग सभी प्रमुख विभागों से यह प्रमाण पत्र लेगा कि उनके यहां ऐसा कोई भी अधिकारी तो पदस्थ नहीं है, जिसे एक स्थान पर तीन साल पूरे हो गए हैं।
तबादला नीति में प्रावधान
यदि ऐसा पाया जाता है तो फिर उसे हटाना पड़ेगा और सरकार अपनी पसंद से पदस्थापना भी नहीं कर पाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2023 की तबादला नीति के प्रारूप में इसका प्रविधान किया है। संभावना जताई जा रही है कि अक्टूबर में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। इसके पहले सितंबर में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का काम होगा। इसमें कलेक्टर, कमिश्नर, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और 64,100 बूथ लेवल आफिसर की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS