आदवासी संगठन जयस ने बढ़ाई कांग्रेस-भाजपा की धड़कन, निकाल रही आदिवासी अधिकार यात्रा

आदवासी संगठन जयस ने बढ़ाई कांग्रेस-भाजपा की धड़कन, निकाल रही आदिवासी अधिकार यात्रा
X
पिछले चुनाव में कांग्रेस का साथ देने वाले जयस ने इस बार अपनी अलग राह पकड़ ली है। विधायक हीरालाल अलावा की अगुवाई में जयस अब कांग्रेस बीजेपी की तरह यात्रा निकाल रही है। संगठन द्वारा प्रदेश के आदिवासी जिलों में आदिवासी अधिकार यात्रा निकाली जा रही है, जिसने कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी संगठन की भी धड़कने बढ़ा दी है।

भोपाल। पिछले चुनाव में कांग्रेस का साथ देने वाले जयस ने इस बार अपनी अलग राह पकड़ ली है। विधायक हीरालाल अलावा की अगुवाई में जयस अब कांग्रेस बीजेपी की तरह यात्रा निकाल रही है। संगठन द्वारा प्रदेश के आदिवासी जिलों में आदिवासी अधिकार यात्रा निकाली जा रही है, जिसने कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी संगठन की भी धड़कने बढ़ा दी है।

धार, झाबुआ से हुई यात्रा की शुरुआत

आदिवासी अधिकार यात्रा की शुरुआत बुधवार को धार और झाबुआ से की गई है। यात्रा के दौरान आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार, आदिवासियों के विकास को लेकर बात उठाई जाएगी। यात्रा झाबुआ के बाद धार,खरगोन, अलीराजपुर, बड़वानी, अनूपपुर,शहडोल,उमरिया सहित अन्य जिलों में पहुंचेगी. इस दौरान जयस के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और संपर्क साधेंगे। उल्लेखनीय है कि जयस पहले ही 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का एलान कर चुका है। यही जयस पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ थी, जिसका लाभ कांग्रेस को मिला था और प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता बनी थी। तब कांग्रेस ने 47 सीटों में से कांग्रेस को 30 सीटें जीती थीं। जानकार मानते है कि यदि समय रहते जयस से कांग्रेस बेहतर तालमेल नहीं रख पाती है और यदि जयस मैदान में उतर आई तो कांग्रेस के लिए मिशन 2023 पर फतह मुश्किल में पड़ सकता है। भाजपा को भी इस वजह से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Tags

Next Story