BHOPAL NEWS; रूठे पत्नी की इस हरकत से परेशान होकर पति ने उठाया खौफनाक कदम, जानकर कांप उठेगी रूह

भोपाल ; मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक युवक अपनी पत्नी से इस कदर नाराज हुआ कि उसने निराश होकर अपनी जान दे दी। यह दुखद घटना भोपाल के सूखीसेविनया थाना क्षेत्र की है। जहां 38 वर्षीय युवक जो कि बिजली कंपनी में संविदा कर्मचारी था। उसने अपने ही घर में बीते दिनों पंखे से लटककर जान दें दी। इस घटना की जानकारी जब मृतक के परिजनों को लगी तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।
पत्नी के घर छोड़ने से परेशान था युवक
मिली जानकरी के अनुसार मृतक का नाम सोमत सिंह अहिरवार था। जो कि विदिशा जिले का रहने वाला था। इस दौरान उसकी शादी 14 साल पहले सिरोंज के ही रहने वाली युवती संगीता से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। लेकिन शादी के कुछ समय के बाद सोमत ने शराब का सेवन शुरू कर दिया था। इस वजह से अकसर दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। जिसके चालते संगीता दो माह पहले बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। अशोक ने उससे मनाकर कई बार घर लौट आने के लिए भी कहा, लेकिन वह नहीं मानी। जिसके परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने दी घटना की जानकारी
इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। जिसकी वजह से पूरा परिवार परेशान रहा करता था। इस दौरान संगीता भी आपने पति की हरकत से इस कदर नाराज हुई की घर छोड़कर चली गई। रूठी पत्नी को मानाने के लिए पति ने काफी प्रयास किया। लेकिन पत्नी घर नहीं लौटी जिससे तंग आकर सोमत सिंह अहिरवार ने आत्मघाती कदम उठाया। मृतक की मौत का खुलासा तब हुआ जब पड़ोस में रहने वाली उसकी रिश्तेदार उसके घर पहुंची, तो उसने युवक को पंखे पर झूलता देखा। रिश्तेदार का कहना है कि दो दिन तक सोमेट घर से नहीं निकला था। इस वजह से हालचाल जानने के लिए परिजनों मृतक के घर पहुंचे थे। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS