हाथी की मौत मामले में दो गिरफ्तार, डॉग स्क्वाड की मदद से पकड़ाए शिकारी

जबलपुर। हाथी की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वन अमला और थाना पुलिस डॉग स्क्वाड की मदद से आरोपियों तक पहुंचा। बताया जा रहा है कि आरोपी वन्य जीवों का शिकार करने के लिए करंट का तार बिछाते थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
मामला जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र का है, जहां ग्राम मुहास और ग्राम ख़ुर्शी के रहने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपियों के नाम मुकेश पटेल और पंचम आदिवासी बताया जा रहा है। डॉग स्क्वाड की मदद से पुलिस ने दो शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जंगली सुअरों और वन्य जीवों का शिकार करने के लिए करंट का तार बिछाते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुपचुप तरीके से न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय में दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी लगाई गई थी जो निरस्त हो गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS