देवास में दो चेन स्नैचर गिरफ्तार, दर्जनों वारदात को दे चुके हैं अंजाम

देवास में दो चेन स्नैचर गिरफ्तार, दर्जनों वारदात को दे चुके हैं अंजाम
X
7 लाख रूपये की आधा दर्जन चेन बरामद, और भी वारदातों के सुराग लगने की संभावना। पढ़िए पूरी खबर-

देवास। मध्यप्रदेश के देवास में लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की वारदातों ने पुलिस को परेशान कर रखा था। जिले में पुलिस ने दो चैन स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शहर में एक दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनके पास से आधा दर्जन चेन बरामद की हैं, जिनकी कीमत लगभग 7 लाख रूपये है। पुलिस को आरोपियो से और भी वारदातों के खुलासे की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक देवास एसपी ने चैन स्नैचरों को पकड़ने कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस की टीम भी बनाई थी। टीम को मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। देवास पुलिस ने दो आरोपी संजय और रोहित को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से बड़ी संख्या में लूटी गई चेन और मंगलसूत्र मिले हैं, जिनकी कीमत लगभग सात लाख रूपये है।

आरोपियों पर लगभग एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इन आरोपियों ने ना केवल देवास बल्कि इंदौर धार,खंडवा जिलों में भी वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस को इनसे और भी वारदातों के सुराग लगने की संभावना है। फिलहाल देवास पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Tags

Next Story