Snake bite in Morena : एक ही रात में मां की गोद सूनी, सांप के काटने से दो बच्चों की मौत

मुरैना। जिले में एक ही परिवार के दो मासूमों की सांप के काटने से मौत का मामला सामने आया है। दोनों ही आपस में भाई बहन हैं। घटना रात के करीब 11 बजे की है। बताया गया है कि दोनों रात में सो रहे थे तभी सांप ने अचानक आकर उन्हें काट लिया। बच्चों को गांव से ग्वालियर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही दोनों मासूमों ने दम तोड़ दिया।
आधी रात को काटा सांप
जानकारी में सामने आया है कि जिला के छोटी मामचौन गांव के रहने वाले दो मासूमों की सांप के काटने से मौत हुई है। घटना पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। बताया गया है कि छोटी मामचौन में रहने वाले मनीश श्रीवास के घर रात करीब 11 बजे यह घटना हुई है। दरअसल रात में मनीश के दोनों बच्चे दिव्यांशु श्रीवास उम्र 5 वर्ष एवं जिया श्रीवास उम्र 7 वर्ष एक ही पलंग पर सो रहे थे। रात करीब 11 बजे दोनों बच्चे अचानक से रोने लगे। बच्चों का रोना सुनकर परिजन जब उनके पास गए तो देखा कि उन्हें सांप ने काट लिया था। परिजन दोनों को लेकर तुरंत ग्वालियर के अस्पताल रवाना हुए। तभी रास्ते में ही दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। घटना से पिरवार में रुदन छाया हुआ है। एक ही रात में दो मासूमों की मौत से मां का भी रो-रो कर बुरा हाल है। दोनों मासूमों के शवों का पहाड़गढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने दोनों मासूमों का मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS