सगी बहनों से दो दोस्तों ने किया दुष्कर्म, शादी का दबाव बनाने पर जानलेवा हमला

सगी बहनों से दो दोस्तों ने किया दुष्कर्म, शादी का दबाव बनाने पर जानलेवा हमला
X
दो दोस्त तीन साल से दोनों बहनों का दैहिक शोषण कर रहे थे। दोनों बहनों ने आरोपियों पर शादी का दबाव बनाया तो वे उन्हें घुमाने के लिए सिलवानी लेकर पहुंचे और जानलेवा हमला कर दिया। दोनों के खिलाफ सिलवानी में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया। प्रेम प्रसंग का मामला होने के कारण दोनों युवतियों ने बाद में समझौता कर लिया।

भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो दोस्त तीन साल से दोनों बहनों का दैहिक शोषण कर रहे थे। दोनों बहनों ने आरोपियों पर शादी का दबाव बनाया तो वे उन्हें घुमाने के लिए सिलवानी लेकर पहुंचे और जानलेवा हमला कर दिया। दोनों के खिलाफ सिलवानी में प्रकरण दर्ज किया गया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया, लेकिन प्रेम प्रसंग का मामला होने के कारण दोनों युवतियों ने बाद में समझौता कर लिया था।

पुलिस के अनुसार दो सगी बहनें क्रमश: 21 और 23 साल की है और थाना क्षेत्र में रहती हैं। दोनों औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करती हैं। तीन साल पहले एक बहन की दोस्ती निखिल गौर से हुई, फिर दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। निखिल अपने दोस्त के साथ प्रेमिका से मिलता था। इस दौरान निखिल के दोस्त करण परिहार ने पीड़िता की बहन से दोस्ती कर ली। कुछ दिन बाद करण सिंह और पीड़िता की बहन के बीच भी प्रेम प्रसंग और शारीरिक संबंध बनने लगे। लगातार शारीरिक संबंध बनने के बाद दोनों युवतियों ने निखिल और करण के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन वह शादी नहीं करना चाहते थे। लिहाजा आरोपियों ने योजना बनाई और योजना के तहत दोनों को सिलवानी घुमाने लेकर पहुंचे। वहां दोनों की जान लेना का प्रयास किया। युवतियों ने नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। दोनों जेल में थे। कोर्ट में पेशी होने के दौरान आरोपियों और युवतियों का आमना-सामना हुआ और दोनों ने माफी मांगकर समझौता करने की बात कही। उनका कहना था कि वह सुधर जाएगे और जेल से छूटकर शादी कर अच्छे से जीवन का निर्वाह करेंगे। इस बार भी सगी बहनें झांसे में आ गई और उन्होंने आरोपियों से समझौता कर लिया। जेल से छूटने के बाद आरोपियों ने उनसे फिर शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। इस बार युवतियों ने शादी का दबाव बनाया तो वह शादी की बात से मुकर गए। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर बलात्कार का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

रिश्तेदार ने किया 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म

भोपाल। कमला नगर इलाके के विवेकानंद बाल उद्यान के पास शादी में दादी के घर आई 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना दो महीने अगस्त के अंतिम सप्ताह की है। घटना की शिकायत पीड़िता ने सूरत पहुंचकर स्थानीय पुलिस से की थी। इसके बाद केस डायरी कमला नगर पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस ने बलात्कार, पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एसआई अकांक्षा शर्मा ने बताया कि 13 साल की नाबालिग सूरत में माता-पिता के साथ रहती है और स्कूल में पढ़ती है। बच्ची की दादी का घर विवेकानंद बाल उद्यान के पास है। दादी के घर शादी में अगस्त 2021 में भोपाल आई थी। इस दौरान उसके पिताजी के मामा के बेटे ने उससे जबरन दुष्कर्म किया था। पीड़िता का कहना है कि रात में सभी लोग सोए हुए थे। इस दौरान आरोपी ने धमकाते हुए उससे शारीरिक संबंध बनाए थे। शादी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद उसके सगे चाचा उसे छोड़ने के लिए सूरत गए थे, लेकिन उस समय भी उसने घटना की जानकारी अपने चाचा को नहीं दी। सूरत पहुंचने के बाद उसने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामला स्थानीय पुलिस तक पहुंच गया। सूरत पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर केस डायरी कमला नगर पुलिस को सौंप दी है।

Tags

Next Story