MP news : बची हुई जिंदगी वन विहार में ही गुजारेंगे दो आदमखोर बाघ

MP news : बची हुई जिंदगी वन विहार में ही गुजारेंगे दो आदमखोर बाघ
X
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर एवं मानपुर परिक्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके दो आदमखोर बाघों को पार्क प्रबंधन ने भोपाल के वन विहार में शिफ्ट किया।

भोपाल। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर एवं मानपुर परिक्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके दो आदमखोर बाघों को पार्क प्रबंधन ने भोपाल के वन विहार में शिफ्ट किया। मंगलवार को इन बाघों का वन विहार में डॉ. अतुल गुप्ता ने स्वास्थ परीक्षण किया, जिसमें दोनों नर बाघों को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़े जाने योग्य नहीं पाए जााने के चलते वन विहार में ही रखे जाने का निर्णय लिया गया। सूत्रों के अनुसार संभावना है कि इन दोनों बाघों को अब बची हुई जिंदगी खुले जंगल के बजाय वन विहार में ही गुजारनी होगी।

5 इंसानों को मार चुके हैं दोनों बाघ

वन विहार सूत्रों के अनुसार, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ये दोनों बाघ अब तक 5 लोगों की जान ले चुके हैं। पतौर इलाके से पकड़ ेगए एक बाघ ने दो लोगों पर हमला कर उन्हें मार दिया था जबकि एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

स्वभाव में आ गया था बदलाव

दोनों ही टाइगर जंगल की अपनी टेरिटरी की सीमा को छोड़कर सटे हुए गांवों में विचरण कर रहे थे। इसके साथ ही दोनों बाघों का स्वभाव बेहद आक्रामक हो गया था और वे आसान शिकार के लिए इंसानों के साथ ही लगातार मवेशियों पर हमला कर चुके थे। लगभग 6 माह तक हुए अध्ययन के बाद सामने आया कि अब ये दोनों जंगल के भीतर सरवाइव करने लायक नही हैं और यदि इन्हें वापस घने जंगलों के भीतर छोड़ा गया तो यह भूख ेया किसी बड़े बाघ के हमले में मारे जा सकते हैं। यही कारण रहा कि इन्हें वन विहार भोपाल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया था।

Tags

Next Story