हॉक फोर्स के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, एक घायल महिला नक्सली भागने में सफल, तलाश जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश के बालाघाट एवं मंडला की सीमा क्षेत्र में बुधवार को हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड हो गई। इसमें जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है जबकि एक महली नक्सली घायल होकर अपनी रायफल छोड़ गई लेकिन भागने में सफल रही। घायल नक्सली की तलाश की जा रही है। जब मुठभेड़ हुई तब नक्सलियों की संख्या दो दर्जन के आसपास थी।
सुपखार, मोतीनाला के पास किया संयुक्त आपरेशन
यह मुठभेड़ बालाघाट, मंडला और छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती क्षेत्र सुपखार-मोतीनाला के पास हुई। यह हॉक फोर्स, जिला पुलिस बल एवं सीआरपीएफ 148वीं बटालियन का संयुक्त ऑपरेशन था। एक डीवीसी गणेश जिसके पास एके-47 मिली है। दूसरे की अभी पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास 315 बोर की राइफल मिली है।
कान्हा भोरमदेव वाला के सदस्य थे तीनों
पुलिस के अनुसार जहां मुठभेड़ हुई यह कान्हा भोरमदेव वाला क्षेत्र हैं। तीन नक्सली देखे गए थे। एक महिला नक्सली भाग गई। आसपास और कितने नक्सली हो सकते हैं, यह कहा नहीं जा सकता। ऑपरेशन अभी जारी है। जंगल में अभी सर्चिंग कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS