MP News : खेत के तालाब में नहाते हुए डूबे दो किशोर, मौत

MP News : खेत के तालाब में नहाते हुए डूबे दो किशोर, मौत
X
जिले में दो किशोरों की मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों की ही खेत में बने तालाब में डूबने से मौत हो गई है।

दमोह। जिले में दो किशोरों की मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों की ही खेत में बने तालाब में डूबने से मौत हो गई है। यह हादसा नहाते वक्त घटित हुआ है। पुलिस ने लाशों को पानी से बाहर निकाल कर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के खेजरा गांव का है। जिसमें खेत में बने तालाब में नहाते वक्त दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई है। किशोरों को तालाब में देख पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। तब पुलिस ने दोनों को बाहर निकाल कर शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल हटा भिजवाया है। दोनों किशोरों का नाम नरेंद्र और सौरभ सिंह बताया जा रहा है। जो अभी महज 12 साल के ही थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags

Next Story